वी कुमार/मंडी
पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कर ली है। घर वापसी के साथ ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और सुखराम के समर्थकों को जिला कांग्रेस कमेटी में औहदेदारियां दे दी गई हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का दोबारा से कार्यकारिणी का गठन किया है और इस कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी हरी झंडी दिखा दी है। File Photo
बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह और सुखराम के साथ चलने के लिए इनके समर्थकों को जिम्मेदारियां देना जरूरी था जिसके चलते अब इन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां देकर दोनों नेताओं के समर्थकों का मान-सम्मान रखा गया है। जिलाध्यक्ष में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि बाकी कार्यकारिणी में समर्थकों को जोड़ा गया है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत नई कार्यकारिणी कागठन किया गया है और इसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी से स्वीकृति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है यदि भविष्य में जरूरत महसूस हुई तो अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी डीसीसी में शामिल किया जा सकता है।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैः-
अध्यक्ष – दीपक शर्मा
उपाध्यक्ष – विजेन्द्र ठाकुर, गुलज़ार भारती, निहाल सिंह, रमेश वालिया, ज्योति प्रकाश, अनु मेहरा, चन्द्रमनी ठाकुर, अंजना ठाकुर, मोहन लाल, हेम सिंह ठाकुर, अमर सिंह सकलानी, जगदीश रेड्डी, केसर सिंह, चन्द्रभूषण, ललित
महासचिव – शशि शर्मा, जोगिंदर गुलेरीया, चन्द्रशेखर, ओम प्रकाश, ज्ञान कुमारी कौण्डल, सुरेन्द्र पटियाल, रंजन शर्मा, कुलदीप ठाकुर, दर्शन ठाकुर, अजय धरवाल, राज कुमार चौधरी, यशकांत कश्यप, संजय आजाद, दिनेश नायक, गोपाल शर्मा, जगदीश कुमार, धर्मी देवी, लक्ष्मी ठाकुर, जग्गरनाथ सकलानी, नरेन्द्र कौण्डल, अभिजीत डोगरा, दीपक पठनीया, संजय लखन पाल
कोषाध्यक्ष – भूपेन्द्र पाल
सचिव – जोध सिंह, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह, ठाकुर सिंह सन्नी, ललित, अनिल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, परम देव, जवाहर वर्मा, राहुल, भादर सिंह, निशांत वालिया, सुनील शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, गुरदयाल सिंह, विजय कुमार, तिलक सैनी, श्याम लाल, अश्वनी सैनी, नीरज यादव, भगत राम, लाभ सिंह, संतोष कुमार, लाभ सिंह, महेश कुमार, अविनाश धवन, नवीन कुमार
विशेष आमंत्रित सदस्य – चेत राम ठाकुर, जानकी दास डोगरा, कुंदन सिंह ठाकुर, तारा ठाकुर, कृष्णा कौण्डल, विजय पाल सिंह
स्थाई आमंत्रित सदस्य – कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, शिव लाल, राम सिंह
इसके अलावा माननीय विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रीम संगठनो व विभागों के प्रदेश पदाधिकारी, बीडीसी चेयरमैन, जिला परिषद के सदस्य भी हॉउस के सदस्य होंगे।