धर्मशाला/अनिल छांगू
शाहपुर के चम्बी में शनिवार को मिली युवती लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतका 17 साल की काजल ठाकुर है। पिता का नाम ओंकार सिंह गांव धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना है। नाबालिग युवती लड़की की लाश
दरअसल ऊना में पहले से ही 6 नवंबर 2018 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त लड़की को भगाने का मामला दर्ज है।4 महीने पहले अज्ञात व्यक्ति लड़की को भगाकर ले गया था। सवाल इस बात पर उठता है कि आखिर पुलिस चार महीने तक क्या करती रही। बता दें कि टांडा मेडिकल कॉलेज में मृतका के पिता ने शव की शिनाख्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और आगे की जांच जारी है।
कुल मिलाकर ऊना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठना लाजमी है। फ़िलहाल अब भी यह साफ़ नहीं हुआ है कि युवती का मर्डर हुआ है या नहीं।