एमबीएम न्यूज़/पांवटा साहिब
हिमाचल-उतराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला व्यक्ति 60 वर्षीय बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल में एक 11 वर्षीय नाबालिक के साथ शुक्रवार देर रात दुराचार किया गया।
दुराचारी पीड़ित का पडोसी बताया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह बच्ची अपनी माँ के साथ रहती है। इसकी माँ अकेली ही इसका पालन पोषण कर रही है। देर शाम जब यह घटना हुई उस वक़्त बच्ची घर पर अकेली थी। जब माँ अपने काम से लौटी तो बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी।
ऐसे में जब माँ ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी कह सुनाई। फिलहाल मामले की जांच विकास नगर पुलिस टीम कर रही। इस बारे में इंचार्ज विकास नगर पुलिस ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है। फिलहाल गहनता से जांच की जा रही है।