अमरप्रीत सिंह /सोलन
आंतकवाद के विरूद्ध चीन अपनी विटो पावर का प्रयोग कर रहा है। जिसके चलते देश के सबसे बडे दुश्मन आंतकी मसूद अजहर को अंतराष्ट्रीय आंतकवादी घोषित नहीं किया जा सका। इसी के खिलाफ सोलन व्यापार मंडल ने पुराने बस अड्डे पर चाईना दहन किया जिसमे चीन मे निर्मित वस्तुओ को जलाया गया साथ ही आंतकी मसूद अजहर के पुतले को भी जलाया गया।
समूचे देश की तरह सोलन मे भी चीन के सामान का बहिष्कार किया गया। व्यापार मंडल ने चीन से बने विभिन्न सामानो को सामूहिक तौर पर जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद व चीन के विरोध मे जमकर व्यापारियो ने नारेबाजी की। लोगो से चाईनीज वस्तुओ का प्रयोग न करने की अपील की। इसके इलावा व्यापर मंडल द्धारा चाईनीज सामान न लाने का आग्रह किया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का कहना है कि अब चीन के बने सामानों का बहिष्कार किया जाना चाहिए, क्योंकि वह भारतीय बाजार से अच्छी कमाई करने के बावजूद पाकिस्तान की तरफदारी करता है जो भारत में आतंकी गतिविधियां को अंजाम देता है। चीन के इस रवैये पर अपना विरोध जताने के लिए व्यापारियों ने चीनी सामानों की होली जलाई।
उनका कहना है कि जब भी यूएनओ में मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए दवाब बनाया जाता है तो चीन हमेशा अड़ंगा डालता रहता है, इसको देखते हुए आल इंडिया कैट के आह्वान पर चीन के सामान का होली दहन किया गया। ताकि चीन पर भारत की तरफ से गैर.सरकारी तरीके से केवल व्यापारियों और ग्राहकों की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया जाता है,चीन को अपने रवैये पर दोबारा विचार करना पड़ेगा।