Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार
    • घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन
    • सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…
    • 3 व 4 दिसंबर को रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    • अटल टनल रोहतांग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Friday, December 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»राष्ट्रपति भवन में पीएम की मौजूदगी में मिले नाहन को गौरव के पल, अनिल दहिया को “शौर्य चक्र”
    मुख्य समाचार

    राष्ट्रपति भवन में पीएम की मौजूदगी में मिले नाहन को गौरव के पल, अनिल दहिया को “शौर्य चक्र”

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 19, 2019Updated:August 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    एमबीएम न्यूज़/नाहन
    भारतीय सेना में फर्स्ट पैरा के कमांडोज को जांबाजी के लिए पहचाना जाता है। शायद कम लोग जानते होंगे कि उरी सर्जिकल स्ट्राइक के कमांडोज भी नाहन के स्पेशल फोर्सिज ट्रेनिंग स्कूल ने तैयार किए थे। मंगलवार सुबह शहर का सीना उस समय फक्र से चौड़ा हो गया, जब राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी की मौजूदगी में शहर के दामाद नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया को राष्ट्रपति ने तालियों की गड़गड़हाट बीच शौर्य चक्र प्रदान किया। अनिल कुमार दहिया को शौर्य चक्र प्रदान करते राष्ट्रपति

    एक अरसे तक फर्स्ट बटालियन (द पैराशूट रेजीमेंट) में नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया नाहन में ही तैनात रहे। शहर के दामाद ने हालांकि पहले भी कई मर्तबा जांबाजी दिखाई होगी, लेकिन इस बार उनकी जांबाजी फर्स्ट पैरा के इतिहास में अंकित हुई। बात 4 दिसंबर 2017 की है। सीमा पार से आतंकवादी लॉचिंग पैड पर घुसपैठ करने के लिए पहुंच चुके थे। खुफिया तंत्र व टारगेट की जानकारी हासिल करने के बाद मेजर कृष्ण सिंह रावत के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने आतंकी गतिविधियों का अवरोधन करना शुरू कर दिया।

    Demo --

    नायब सूबेदार दहिया की तैनाती असाधारण व मुश्किल क्षेत्र में थी। अन्य जवानों के साथ दहिया लगभग 100 मीटर तक रेंगते हुए आगे बढ़े। इसी जगह पर आतंकियों ने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। दृढ़ संकल्प व सतर्कता से नायब सूबेदार दहिया ने करीब 36 घंटे तक निगरानी की। इसी दौरान पांच आतंकियों की मूवमेंट को देखा। बहादुरी का परिचय देते हुए दहिया ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। अदम्य साहस व बहादुरी के साथ-साथ कनिष्ठ लीडरशिप के लिए उदाहरण पेश करने पर नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया को शौर्य चक्र से नवाजा गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया की शौर्य गाथा को ध्यानपूर्वक सुना।

    साल 2018 में भारत सरकार ने 14 जांबाजो को शौर्य चक्र प्रदान करने का ऐलान किया था। इसी में नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया भी शामिल थे। उधर नाहन में नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया के साले राकेश खन्ना ने बताया कि पूरा परिवार आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि नायब सूबेदार का काफी समय नाहन में ही बीता है क्योंकि सेवाएं यहीं थी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleविजीलेंस इंस्पेक्टर को 10 लाख की रिश्वत देते आरटीओ रंगे हाथो काबू, रिवर्स ट्रैप में फंसा
    Next Article समरहिल में आग से चाय का खोखा राख, रंजिश के तहत वारदात…

    Related Posts

    AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार

    शिमला 2 Mins Read

    घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन

    बिलासपुर 2 Mins Read

    सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…

    हिमाचल प्रदेश 1 Min Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.