एमबीएम न्यूज़/शिमला
विक्रमादित्य महासचिव तो आशीष बुटेल बने कोषाध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर के बाद हिमाचल कांग्रेस की लोकसभा चुनावों से पहले नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव और 69 सचिव व कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
खास बात यह है पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र व विधायक विक्रमादित्य सिंह को महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र आशीष बुटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। आशीष पालमपुर से कांग्रेस के विधायक हैं। पीसीसी चीफ कुलदीप राठौर ने पदभार संभालने के बाद नई कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके लिए हरी झंडी मिलते ही मंगलवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।
उपाध्यक्षों में अनिता वर्मा, गंगूराम मुसाफिर, रामलाल ठाकुर, चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, हरभजन सिंह भज्जी, गीता नेगी, बीरू राम, कंवर अजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र धर्माणी, पवन काजल, लखविंदर राणा, केहर सिंह खाची, प्रकाश चौधरी व मोहिंदर चौहान शामिल हैं। इसी तरह महासचिवों का जिम्मा रजनीश किमटा, हर्षवर्धन चौहान, अजय महाजन, रवि ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, सुंदर ठाकुर, रामकुमार, सुनील शर्मा, कैलाश पाराशर, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, धरमवीर धामी, विक्रमादित्य सिंह, रघुवीर सिंह बाली, केवल सिंह पठानिया, मनमोहन कटोच, विनय कुमार व महेश्वर चौहान को सौंपा गया है।
सचिवों का काम हरि कृष्ण हिमराल, अनंदेर सिंह नॉटी, मंजीत ठाकुर, मदनचौधरी, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र सूद, कृष्ण पाल शर्मा, इंद्र सिंह ठाकुर, अजय वर्मा, अमित नंदा, कमलेंद्र कश्यप, चंद्र प्रभा नेगी, राकेश चौहान, मनोज कुमार पठानिया, हिमंदर ठाकुर, दीपक राठौर, आशा कंवर, महेश शर्मा, रितेश कपरेट, विवेक शर्मा, अतुल करहोटा, तिलक राज शर्मा, नागेश्वर मनकोटिया, चेतन चंबियाल, बलदेव नेगी, हीरा सिंह पाल, संजीव गुलेरिया, बलदेव ठाकुर, राम सिंह मियां, नरेंद्र ठाकुर, नसीर मोहम्मद रावत, राजकुमारी सोनी, विक्रम शर्मा डिक्की, कुसुम लता वर्मा, चंद्र शेखर, चंद्र शेखर वर्मा, कुलदीप चौधरी, विकास ठाकुर, विवेक कुमार, राकेश चौधरी, सुधीर आजाद, अरुण मेहता, साजिद अली, संजय भंडारी, अमित भरमौरी, अरुण शर्मा, अरुण ठाकुर, शर्मिला पटियाल, संजीव कुमार, वेदप्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, चंद्र मोहन ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, कमल पठानिया, हरि चंद शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मनभरी देवी, अंजना धीमान, बलविंद्र सिंह बबलू, राजेश शर्मा, सतीष बिट्टू, धर्मेंद्र, राजेंद्र वर्मा, इंद्रजीत सिंह, सोहन लाल, जीतेंद्र चौधरी, सतीष शर्मा व सत्यजीत नेगी देखेंगे। कोषाध्यक्ष का दायित्व आशीष बुटेल संभालेंगे।