नाहन (एमबीएम न्यूज) : शक्ति संस्था नाहन ने रविवार को पौध रोपण किया। संस्था ने सभी धर्मों के पवित्र धर्मिक स्थलों पर जाकर पौधा रोपण किया। संस्था ने मंदिर, गुरूद्वारा साहिब, मस्जिद व गिरजाघर आदि में पौधा रोपा। साथ ही संस्था ने कारगिल विजय दिवस भी मनाया। कारगिल में शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से पौधा रोपण किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान कई प्रकार के पौधे रोपे।
संस्था की निर्देशिका कामिनी जसवाल ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहर के सभी धर्मों के पवित्र स्थानों पर पौधा रोपण किया। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण की शुरूआत ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर से की गई। जहां पर चार पौधे रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के दौरान मंदिर, गुरूद्वारा साहिब, मस्जिद व गिरजाघर के धार्मिक लोगों के साथ पौधा रोपा।
उन्होंने बताया कि कारगिल में शहीद हुए देश के जांबाजों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से यह पौधा रोपण किया गया। आज देश जहां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। वहीं संस्था ने भी नाहन के सभी पवित्र धार्मिक स्थलों पर पौधा रोप कर यह दिवस मनाया। इस दौरान कचनार, अर्जुन, कायल, पीपल, बरोटे के पौधे लगाए गए।