एमबीएम न्यूज़ /नाहन
अपने करिअर के सफर में एक और कीर्तीमान स्थापित करते हुए हिमाचल की बेटी नेहा सरोज वर्मा ने राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है। यंग इंडियन आर्ग्रेनाइजेशन की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान आटीओ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल लोगों को द लीजेंड ऑफ सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय अवार्ड.2019 दिए गए। इस कार्यक्रम में खासतौर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित अजाद ने शिरकत की। इसी प्रोग्राम में सरोज वर्मा को द लीजेंड ऑफ सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय अवार्ड.2019 दिया गया। सम्मान हासिल करती सरोज वर्मा
हिमाचल के सिरमौर के राजगढ़ में जन्मी सरोज वर्मा लेखन और पत्रकारिता के साथ.साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे हैं। बता दें कि सरोज वर्मा चंडीगढ़ में रहती हैं और हाल ही में इन्होंने म्यूजिक एलबम में सराहनीय भूमिका निभाई है। सरोज वर्मा को इससे पहले प्राइड ऑफ द कंट्री अवार्ड,ग्रेट आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड और इंडिया अचीवमेंट अवार्ड,डॉ भीम राव अंबेडकेर नोबलिस्ट आदि कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड मिलने पर सरोज वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसमें उनके परिवार और मित्रों ने बेहद सहयोग किया है।
Latest
- काश! नाहन में ट्रैफिक पुलिस की बाकी इलाकों में भी हो क्लिपिंग की कार्रवाई, ऐसी उम्मीद…
- मंडी : प्रेरणा उत्सव के लिए जिला स्तर पर 30 में से 4 बच्चों का होगा अंतिम चयन
- जुब्बल : सामान उतारते समय खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला समेत दो की मौत
- पैराग्लाइडिंग नियमों को लेकर सख्ती, रद्द होंगे लाइसेंस
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर को हराकर फाइनल में पहुंची शिमला टीम