अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में परेड हो रही थी, तभी ठोडो मैदान के समीप सड़क पर एक बुजुर्ग महिला का एक्सीडेंट हो गया। बुजुर्ग महिला घर से अपना इलाज करवाने सोलन अस्पताल जा रही थी। तभी पीछे से आ रही इनोवा गाड़ी नंबर (एचपी 64ए- 5577) ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई।
महिला को स्थानीय लोगों ने उठाकर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी टकराने की वजह से महिला की बाजू टूट गई है। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग महिला की पहचान 75 वर्षीय दुर्गा देवी गांव शरगाव राजगढ़ के रूप में हुई है।