एमबीएम न्यूज/पांवटा साहिब
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा पर राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो युवा साथियों पर दर्ज होने वाले झूठे मुकदमों के खिलाफ अदालत में काला कोट पहन कर खडे़ होंगे। उन्होंने कहा कि वो पेशे से अधिवक्ता हैं। बतौर पार्टी के अध्यक्ष पहली बार पांवटा साहिब पहुंचे राठौर युवा क्रांति यात्रा में बतौर मुख्यवक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। यह यात्रा सार्थक सिद्ध होगी। युकां नेता सहित पार्टी अध्यक्ष मंच पर तलवारें लहराते हुए।
पार्टी कार्यालय में दो गुटों के बीच झड़प को लेकर राठौर ने कहा कि हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई गई है। उधर इस मौके पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के इतिहास में हुआ है कि जब सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश भी यह कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीवी श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र में रंगा-बिल्ला की जोड़ी देश को बर्बाद करने पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट करने की कोशिश करती है तो दूसरी तरफ भाजपा तोड़ने का काम कर रही है।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, विधायक हर्षवर्धन चौहान, पीसीसी महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व अनिन्द्र सिंह नोटी इत्यादि मौजूद थे। इससे पूर्व युवा क्रांति यात्रा के शहर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 30 जनवरी को दिल्ली में यात्रा के पहुंचने पर महारैली का ऐलान भी किया गया है।
Latest
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल