जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
सांगला में फोरेस्ट कर्मचारी की लाडली विनाक्षी ने खेलो इंडिया में बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल जीतकर अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विनाक्षी ने पुणे महाराष्ट्र में हुए राष्ट्रीय खेलों में 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है। वहीं किन्नौर की स्नेहा नेगी ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है। विनाक्षी के प्रारंभिक कोच रहे ओपिंद्र नेगी ने बताया कि विनाक्षी ने छोटी उम्र में ही बॉक्सिंग खेलना शुरू कर दिया था। गोल्ड मैडल के साथ विनाक्षी व प्रारंभिक कोच ओपिंद्र नेगी
विनाक्षी ने पहली बार 2016 में पाइका खेल व 2018 में यूथ नेशनल गेम्स में सिल्वर पदक जीता था। वर्ष 2018 में भी महाराष्ट्र अंडर-19 में स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। बता दें कि विनाक्षी की स्कूल की पढ़ाई जिला किन्नौर के थेमगारंग सांगला से हुई है। उसने पढ़ाई के साथ ही बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया। विनाक्षी मूलतः रोहड़ू से संबंध रखती है, लेकिन विनाक्षी के पिता फोरेस्ट विभाग सांगला में तैनात है। जिस कारण विनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा व बॉक्सिंग का प्रशिक्षण सांगला में ही हुआ।
इन दिनों विनाक्षी बॉक्सिंग की कोचिंग हरियाणा के हिसार में देश के जूनियर बॉक्सिंग टीम के चीफ कोच महेंद्र सिंह से ले रही है।
Latest
- राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली FCA क्लीयरेंस : सीएम
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन ने मंडी की टीम को हरा फाइनल मैच पर किया कब्जा
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त