एमबीएम न्यूज/नाहन
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार के गृह निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस में दरार की आशंका बढ़ती जा रही है। शनिवार को पूर्व सीपीएस को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कहने पर विवश होना पड़ा है कि चूड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस के नाम से मनोज ठाकुर की जो नियुक्ति हुई है, वो वैध नहीं है। इस तरह की नियुक्ति पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के संज्ञान में नहीं है। इस नियुक्ति को प्रदेशाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।
कांग्रेसी नेता का कहना है कि तपेंद्र चौहान ही मंडलाध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अफवाहें न फैलाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र में दो ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव नहीं भेजा था। बहरहाल सवाल इस बात पर भी उठता है कि 10 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर चूड़ेश्वर मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोज ठाकुर की नियुक्ति कैसे हो गई।
दीगर बात यह है कि सुक्खू के पदच्युत होने के बाद सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने भी आनन-फानन में संगठन का विस्तार किया था। प्रश्न इस बात पर भी पैदा होता है कि क्या पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा या फिर पुराना ढर्रा ही अपनाया जाएगा।
Latest
- “गाय” का पिंडदान करने हरिद्वार पहुंचा हिमाचल का परिवार, पेश की अनूठी मिसाल
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद