एमबीएम न्यूज़/ऊना
कांग्रेस के दिग्गजों में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसको लेकर जहां वीरभद्र के समर्थक सामने आएं है, वही सुक्खू के समर्थक भी एकजुट हो गए है। इसको लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री को घेरा है। बुधवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्ती ने कहा कि सुक्खू व वीरभद्र में जो जंग चल रही है, वो वर्चस्व की लड़ाई है। इसमें विपक्ष के लीडर भी कूद रहे हैं।
नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री को अब ये समझ नहीं आ रहा है कि वीरभद्र सिंह की तरफ जाएं या सुक्खू की ओर। उनको ये चिंता है कि आने वाले समय में न जाने किस का पलड़ा भारी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्रिहोत्री अभी बीच-बीच का रास्ता अपना रहे हैं। वीरभद्र सिंह और सुक्खू की अंदरूनी जंग पार्टी का अपना मामला है। मगर पार्टियों को भी राजनैतिक दलों को भी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए।
सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करते हुए आगे बढऩा चाहिए। सीनियर नेताओं को भी नीचे वाले कार्यकर्ताओं के बारे सोचना चाहिए और सम्मान करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। मेरा मानना है कि पार्टी और लीडर को बनाने में कार्यकर्ता का अपना योगदान होता है, वो चाहे प्रदेश अध्यक्ष हो, चाहे मुख्यमंत्री हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री। बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए योगदान देता है, जिससे पार्टी चलती है।
Latest
- हिमाचल : यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी, 20 किलो की पैकिंग में बिकेगा सेब
- CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस निरीक्षक सहित तीन को किया काबू
- अभिनेत्री कंगना रनौत का आत्मविश्वास, अपना चुनाव छोड़ राजस्थान में बनी स्टार प्रचारक
- गेहूं की कटाई को लेकर किसानों-मजदूरों के बीच हंगामा, मनमानी दिहाड़ी मांगने पर बिफरे किसान
- ऊना : 12.13 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू