वी कुमार/मंडी
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने पर कांग्रेसी भड़क गए हैं और पार्टी हाईकमांड से इसकी शिकायत करने का निर्णय लिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ जमकर अपना गुब्बार निकाला। दीपक शर्मा ने कहा कि सुखविंदर सिंह ठाकुर ने एक परिवार विशेष के चंगुल से संगठन को बाहर लाकर आम कार्यकर्ता तक पहुंचाया और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को वीरभद्र सिंह कबाड़ कहकर इनका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता पूरे तन-मन-धन के साथ पार्टी के लिए कार्य करता है और वीरभद्र सिंह टिप्पणीयां करके इनका मनोबल गिराने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजियों को अब किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
दीपक शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह की इस टिप्पणी की शिकायत प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से की जाएगी। साथ ही यह मांग भी उठाई जाएगी कि वीरभद्र सिंह की इस प्रकार की टिप्पणीयों पर विराम लगाया जाए ताकि संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता निराश और हताश न हों।
इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सचिव संजीव गुलेरिया, पूर्व में नाचन से रहे प्रत्याशी लाल सिंह कौशल, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमन चौधरी और शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन लाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा