अमरप्रीत सिंह/बद्दी
बद्दी की निजी अपार्टमेंट कॉलोनी अमरावती में एक मुस्लिम दंपति द्वारा अपने घर के ऊपर पाक का कथित झंडा फहराने से कॉलोनी में हंगामा मच गया। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर जांच करती पुलिस टीम
एएसपी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस तुरंत वहां पहुंची और संदिग्ध दंपति के घर की जांच की। मौके पर महिला तो घर में पाई गई, लेकिन उसका पति घर से फरार पाया गया। जिससे हिन्दू संगठनों का शक और ज्यादा बढ़ गया। मुस्लिम महिला ने लोगों को बताया कि ये बच्चों ने गलती से लगा दिया है, लेकिन जब लोगों ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसने कहा कि इसको हम कुरान के नीचे रखते हैं। ये दंपत्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाला है। पुलिस की जांच में यह साबित हुआ की झंडा पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि किसी दरगाह की चादर है। झंडे के साइड में मस्जिद बनी हुई थी।
Latest
- हर्ष महाजन का बड़ा दावा, कांग्रेस के और विधायक टूट कर BJP में होंगे शामिल
- कांग्रेस का मेनिफेस्टो सभी वर्गो के लिए, भाजपा का सिर्फ मोदी की गारंटी : पी चिदंबरम
- बिलासपुर में सुंदरकांड व पाठ के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
- हिमाचल में चार साल की मासूम से घिनौनी हरकत, FIR
- हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में लगाया दो क्विंटल रोट का भोग