एमबीएम न्यूज़/शिमला
हिमाचल प्रदेश की चर्चित लेखिका मृदुला श्रीवास्तव के कहानी संग्रह जलपाश का विमोचन आज विश्व पुस्तक मेले में हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में मूर्धन्य साहित्यकार महेश दर्पण और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार एस आर हरनोट ने किया। महेश दर्पण ने कहा कि लेखिका की सबसे बड़ी पहचान उनके लेखन की मौलिकता है। उनकी कहानियों पर किसी बड़े कथाकार की छाप दिखाई नहीं देती है।
अमन प्रकाशन से प्रकाशित जलपाश मृदुला श्रीवास्तव का दूसरा कहानी संग्रह है। इस संग्रह में कुल आठ कहानियां हैं जिनमें समाज के शोषित वर्ग और सामाजिक जीवन की पीड़ा के उफनते भंवर में फंसे हाशिए के लोगो की गाथाएं तथा भ्रूण हत्या एवम् बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कहानियां शामिल है। संग्रह की भूमिका में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार गुरमीत बेदी ने इस संग्रह की कहानी पुशबैक को मंटो के चरित्र की याद दिलाने वाली कहानी बताया है वहीं वरिष्ठ कहानीकार महेश दर्पण ने इस संग्रह को कहानीकार की कथायात्रा का महत्तवपूर्ण पड़ाव बताया है। प्रसिद्ध आलोचक पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित आलोचक अरुण होता ने इस संग्रह की कहानियों को लंबे समय तक याद की जाने वाली कहानियां बताया। वहीं युवा प्रसिद्ध आलोचक वैभव सिंह ने इस संग्रह की कहानियों को नई कथा दृष्टि अर्जित करने वाली बताया है।
इस अवसर पर देश के ख्यतिप्राप्त साहित्यकार सुभाष नीरव, अरुण अर्णव खरे, सुदर्शन वशिष्ठ, बद्री सिंह भाटिया,पूनम वर्मा, कांता रॉय, डॉ कमल कुमार,डॉ ओम निश्चल,,राजेश श्रीवास्तव, आशीष खंडवे के अलावा अमन प्रकाशन के अरविंद बाजपेयी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Latest
- हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में लगाया दो क्विंटल रोट का भोग
- कुफरी घाटी में बुरांस के फूलों से सराबोर, पर्यटक उठा रहे लुत्फ
- हिमाचल में आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने की 8.40 करोड़ की जब्तियां
- हिमाचल : क़ानून व्यवस्था की स्थिति लाचार, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले
- पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र के बदले मांगी थी घुस