एमबीएम न्यूज़/नाहन
पांवटा साहिब में शुक्रवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सूचीता का विवाह कनाडा में हुआ था। महिला की कुछ समय से अपने पति से अनबन चल रही थी। जिसके बाद महिला अपने मायके पांवटा साहिब आ गई थी। महिला काफी समय से पांवटा में ही रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है, जो कि उसके पति के पास कनाडा में है।
महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से तनाव में थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह महिला ने तनाव में आकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पंहुचाय, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ पांवटा साहिब अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Latest
- राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली FCA क्लीयरेंस : सीएम
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन ने मंडी की टीम को हरा फाइनल मैच पर किया कब्जा
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त