एमबीएम न्यूज/नाहन
साहब! ट्रांसगिरि के आंजभोंज क्षेत्र में पैराग्लाईडिंग की अपार संभावनाएं हैं। यहां से मानव परिंदे उड़ान भरकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के डाक पत्थर में लैंडिंग कर सकते हैं। यह बात कांग्रेस नेता अनिन्द्र सिंह नौटी ने वीरवार को उपायुक्त ललित जैन से कही। नौटी ने कहा कि पैराग्लाईडिंग की संभावना को लेकर प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त से विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सोलंग नाला से एक्सपर्ट टीम को बुलाकर ट्रायल का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि अगर ऐसा मुमकिन हुआ तो इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। डीसी से बातचीत करते नोटी
नौटी के मुताबिक आंज में टेक ऑफ की बेहतरीन साइट उपलब्ध है। वहीं उत्तराखंड के पर्यटन स्थल डाक पत्थर में लैंडिंग साइट भी उपलब्ध है। उनका कहना है कि स्थानीय होटल व्यवसायियों ने एक्सपर्ट टीम का पूरा बंदोबस्त संभावने का भरोसा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो इस मिशन में कामयाब होंगे। उल्लेखनीय है कि धूमल सरकार के कार्यकाल के दौरान भी राजगढ़ के सैरजगास में पैराग्लाईडिंग का ट्रायल हुआ था। इसे विश्व की बेहतरीन साइट बताया गया था, क्योंकि टेक ऑफ व लैंडिंग साइट एक ही थी। मगर राजनीतिक बिसात पर यह प्रोजैक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। यहां तक की सैरजगास से उड़ान भरकर चूड़धार चोटी तक पहुंचने की बात नामी पैराग्लाइडर गुरप्रीत सिंह ढिंढसा ने ट्रायल के दौरान कही थी।
कुल मिलाकर आंज भोंज में अगर मानव परिंदों की उड़ान की बात सिरे चढ़ती है तो लाजमी तौर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बषर्ते इसमें राजनीतिक अड़चन पैदा न हो।
Latest
- मंडी : प्रेरणा उत्सव के लिए जिला स्तर पर 30 में से 4 बच्चों का होगा अंतिम चयन
- जुब्बल : सामान उतारते समय खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला समेत दो की मौत
- पैराग्लाइडिंग नियमों को लेकर सख्ती, रद्द होंगे लाइसेंस
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर को हराकर फाइनल में पहुंची शिमला टीम
- #Nahan : महिला ने सामान्य प्रसूति से एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, पढ़ें विस्तृत खबर