एमबीएम न्यूज/शिमला
अंतरराष्ट्रीय शूटर विजय कुमार शर्मा को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में डीएसपी का ओहदा देने का फैसला लिया है। इस बारे मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। 19 अगस्त 1985 को जन्में अंतरराष्ट्रीय शूटर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 2012 के दौरान समर ओलम्पिक्स में हिस्सा लिया था। बडसर के रहने वाले शूटर विजय कुमार भारतीय सेना में सूबेदार मेजर (वारंट अधिकारी) के पद पर तैनात हैं। 16वीं बटालियन डोगरा रेजीमेंट का हिस्सा हैं।
विजय कुमार शर्मा ने 2003 में सेना को ज्वाइन किया था। अंतरराष्ट्रीय शूटर की झोली में पदकों की लंबी फेहरिस्त है। हिमाचली लाल को 2006 में अर्जुन अवार्ड से भी अंलकृत किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार के दौरान कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर के अलावा क्रिकेटर सुषमा वर्मा को डीएसपी के पद का ओहदा दिया गया था। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली मर्तबा किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को डीएसपी का रैंक दिया गया।
Latest
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
- MMC का रिजल्ट जारी, 57.14 % रहा पहले सेमेस्टर का परिणाम