एमबीएम न्यूज़/नाहन
पोर्ट ब्लेयर के हैवलॉक टापू से प्रदेश के तमाम विधायक सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। टापू पर साइक्लोन तूफ़ान आने के कारण कुछ समय के लिए फंस गए थे। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से तमाम विधायक अब सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए है। पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने व्हाट्सअप पर भेजे संदेश में कहा कि पिछले काफ़ी दिनों से प्रदेश विधानसभा की मानव विकास समिति के तहत तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश अंडेमान निकोबार के अध्ययन प्रवास के आधिकारिक टूर पर है।
उन्होंने कहा कि अध्ययन के बाद जल्द ही 11 जनवरी के बाद क्षेत्र की जनता के बीच उपलब्ध रहूंगा। पूर्व सीपीएस में अपने संदेश के साथ एक तस्वीर भी व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट की है।
Latest
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
- अध्यापकों ने पेश की मिसाल, जेब से 15 हजार रुपए खर्च कर दिलाई बच्चों के लिए वर्दी
- कांगड़ा में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप