अनिल छांगू/फतेहपुर
उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सिहाल के फौजी सपन चौधरी की डयूटी के दौरान एक हादसे में मौत हो गई है। देश की सीमा की रखवाली के दौरान हुए इस हादसे में जवान को शहीद का दर्जा मिलेगा। 28 वर्षीय सपन चौधरी कई सालों से भारत मां की रक्षा के लिए निष्ठा से डटा हुआ था। गुरुवार सुबह बर्फीले तूफान की वजह से हादसा हुआ। बर्फ की पहाड़ी से बड़ा टुुकड़ा लाइन ऑफ कंट्रोल के समीप चौकी पर गिरा।
पुंछ के सवजियान सेक्टर में राष्ट्रीय राइफल की पोस्ट पर बर्फीले तूफान के कहर से दो जवान इसकी चपेट में आ गए। तूफान कम होने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बर्फ की खुदाई करके जवानों को निकाला गया। जहां लांस नायक सपन चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हरप्रीत का इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कश्मीर व लद्दाख के कुछ हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी हुई थी। 28 वर्षीय सपन चौधरी पुत्र बीर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार सहित पूरा गांव स्तब्ध है।
जानकारी के मुताबिक जवान का शव शुक्रवार सुबह तक पैतृक गांव में पहुंचने की खबर है। दिवंगत जवान अपने पीछे दो नन्हें बालक व पत्नी को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि पिता भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, लिहाजा उन्हें बेटे की मौत की सूचना फिलहाल नहीं दी गई है।
Latest
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद
- गृह क्षेत्र पहुंचने पर कंगना रनौत ने किया रोड शो, बोली चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा
- होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा