रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज) : तिब्बत को जोडऩे वाले फिरोजपुर-कोरिख नैशनल हाइवे-5 पर यातायात बहाल हो गया है। आज सुबह सड़क पर भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद यह मार्ग आज दोपहर 3 बजे खुल पाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।