एमबीएम न्यूज़/ऊना
सदर थाना ऊना के तहत एक गांव में नशे में धुत्त एक शराबी ने पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ की। वहीं महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। मामले को लेकर महिला ने पुलिस के पास शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि सोमवार शाम को अपने घर पर मौजूद थी।
इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति शराब के नशे मेें धुत्त होकर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान शराबी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।