शिमला (एमबीएम न्यूज): स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह का स्वास्थ्य अब ठीक है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को मंत्री को छाती की शिकायत के बाद दाखिल कर लिया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
शनिवार को ही स्वास्थ्य मंत्री की एंजियोग्राफी की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री को मिलने कल शाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व एचआरटीसी मंत्री ठाकुर कौल सिंह भी पीजीआई पहुंचे थे।