एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
पुलिस चौकी दियोटसिद्व के तहत देशराज पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें देशराज के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बड़सर से पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार देशराज अपने घर जा रहा था। उसने कंधे पर अपनी लाईसैंसी बंदूक भी साथ ले रखी थी। इतने में पीछे से अशोक कुमार आ रहा था जिसकी देशराज के साथ पुरानी रंजिश थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार अशोक कुमार ने देशराज पर हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया। बाद में उक्त व्यक्ति ने देशराज के सिर पर बंदूक के बट से प्रहार कर दिया। देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने देशराज के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को फोन किया।
एएसआई राजिन्द्र सिंह पुलिस चौकी दियोटसिद्व के नेतृत्व में पुलिस टीम लोहरली पहंची। बुरी तरह से घायल देशराज को प्राथमिक चिकित्सा बड़सर में करवाने के उपरांत देशराज की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ऊना के लिए रैफर कर दिया है। अभी तक बड़सर पुलिस देशराज के ब्यान दर्ज नहीं कर सकी है। एसएचओ जगदीश चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। आज उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 29 तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने आईपीएस की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।