एमबीएम न्यूज़/पांवटा साहिब
प्रदेश की संस्कृति बदलते परिवेश के बावजूद भी समृद्ध है, जिनके सरंक्षण में यमुना शरद महोत्सव जैसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। यह उदगार विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने गत सांय पांवटा में यमुना शरद् महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होने इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इससे पहले डॉ0 बिंदल द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर माता यमुना नदी के घाट पर आयोजित विशेष आरती पूजा में भाग लिया।
डॉ0 बिंदल ने कहा कि दसवें गुरू गोविंद सिंह के नाम विश्व में विख्यात पांवटा साहिब एक धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप मे बड़ी तेजी साथ उभर रहा है। उन्होने कहा कि यमुना नदी का हमारे धार्मिक ग्रथों में एक विशेष स्थान है और पांवटा के गुरूद्धारा के साथ बहने के कारण इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होने स्थानीय प्रशासन द्वारा इस वर्ष बनारस की तर्ज पर महोत्सव में आयोजित यमुना आरती करवाने के लिए बधाई दी और इस परंपरा को कायम रखने की सलाह दी।
उन्होने यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय उत्सव घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने इस अवसर पर जिला व अन्य प्रदेश से आए कलाकारों को अपनी शुभकामनाऐं दी। इससे पहले एसडीएम पांवटा एवं अध्यक्ष महोत्सव समिति एलआर वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विधानसभा अध्यक्ष को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक पांवटा निर्वाचन क्षेत्र सुखराम चौधरी, उपाध्यक्ष हिप्र नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, नगर परिषद की अध्यक्षा कृष्णा धीमान, भाजपा मण्डलाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Latest
- बिलासपुर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने
- हमीरपुर में 24 वर्षीय युवक ने खुद पर किया चाकू से वार, मौत
- 112 मेडिकल स्नातक भारतीय सशस्त्र बलों में सम्मिलित, AFMC के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड
- टांग गंवा मासूम बहनों के प्राण बचाने वाले युवक की वीरता, नेताओं के मुख से नहीं निकले दो शब्द….
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत