अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है, जिसमे रोज लोग अपनी जान गवां रहे है। ताज़ा दर्दनाक सड़क हादसा पिंजौर-बद्दी मार्ग का है। जहां पर ट्रक और कार में आमने-सामने टक्कर होने से कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार चालक को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार कार में एक निजी फैक्ट्री का स्टाफ सवार था। जो सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण कार का ओवरटेक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।