अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
प्रशासन ने अवैध कब्जो को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। अवैध कब्जो को हटाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जिसका श्री गणेश बरमाणा से हो चुका है। प्रशासन ने बरमाणा से सभी अवैध कब्जे हटाने के बाद सोमवार को बिलासपुर शहर में अपने मास्टर प्लान के तहत अवैध कब्जो पर अपना हथौड़ा चला दिया।
सोमवार को प्रशासन ने दल बल सहित गुरुद्वारा चौक पर किए गए अवैध कब्जों को गिराया। एसडीएम प्रियंका वर्मा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अवैध कब्जों पर हथौड़ा चलाते हुए इन्हें तोड़ गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान नप के ईओ केआर ठाकुर,नगर परिषद के कर्मचारी व पुलिस की एक टीम मौजूद रही। एसडीएम प्रियंका ने बताया कि प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध कब्जाधारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
Latest
- कुल्लू : बिस्तर में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल