नितेश सैनी/ सुंदरनगर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगो को कई बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में 10 करोड़ की लागत से डॉक्टरों की आवासीय क्वार्टर कॉलोनी, ललित पर 1 करोड़ की लागत से ओवर हैड ब्रिज और विश्राम गृह चौक पर अंडर ग्राउंड ब्रिज का शिलान्यास किया। उन्होंने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरनगर अस्पताल में हर रोज करीब 700 से अधिक ओपीडी होती हैं। हस्पताल पर वर्क लोड ज्यादा है। उसी को देखते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में 13 डॉक्टर की पोस्ट है, लेकिन यहाँ पर 12 डॉक्टर मौजूद है।
यह रेशो हिमाचल के किसी भी अस्पताल की नहीं होगी, जहां13 में से 12 डॉक्टर मौजूद हो। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि एक डॉक्टर की कमी है वो यहाँ आ रहा होगा या फिर जा रहा होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ पर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सभी नर्सो की पोस्टे पूरी है। बिना नाम लिए ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 35 साल में आबादी कहां से कहां पहुँच गई। जिसने इस अस्पताल में जन्म लिया था वो आज 35 साल का हो गया। मगर आज तक 100 बिस्तर से ज्यादा नहीं हो सका। उन्होंने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में वर्क लोड ज्यादा होने के चलते सिविल अस्पताल सुंदरनगर का 100 बिस्तर का दर्जा बढ़ाकर 150 बिस्तर करने की घोषणा की।
इसके अलावा उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल में 1 करोड़ की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित करने की भी घोषणा की। जिससे सुंदरनगर वासियों को करोडो की सौगत मिली। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक राकेश जमवाल, विनोद कुमार, हीरालाल, प्रकाश राणा, सीएमओ जीवानंद चौहान, एसएमओ चमनलाल, हिमाचल डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र रुड़की समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।