अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
शहर से करीब 13 किमी दूरी पर स्थित बंदला गाँव में लोग खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उन्हें गुब्बारे का झुण्ड उतरता दिखाई दिया। जिसके साथ एक बैनर लगा हुआ था। जिस पर लिखा था मिनी मैराथन कम्पटीशन 2018 लाहौर। पाकिस्तान के गुब्बारों को देख ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने गुब्बारों को अपनी हिरासत में लिया।
इस संबंध में जब बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने मामले को लेकर जाँच शुरू करने की बात कही। साथ ही मामले की जानकारी सुरक्षा व गुप्तचर एजेंसियों को दिए जाने की बात भी कही। वहीँ अशोक कुमार ने कहा की गुब्बारों के साथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौर में मिनी मैराथन का आयोजन तो जरुर किया गया था। मगर वहां से बिलासपुर तक गुब्बारे पहुँच सकते है, इस बात की भी जाँच की जा रही है।