एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
तेज रफ्तारी ने उपमंडल सुजानपुर के एक युवक की जिंदगी छीन ली। घटना मंगलवार दोपहर की है,जब मुख्यालय से घर वापसी कर रहा उपमंडल सुजानपुर का एक युवक घर से 10 किलोमीटर पीछे काल का शिकार बन गया। घायल अवस्था में युवक को स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर पहुंचाया गया,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की कोशिशें बेकार गई और युवक मौत के आगोश में समा गया। युवक ने अगर हैल्मेट बाजू की बजाय सिर पर लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। शुरुआती जांच में ओवर स्पीडिंग भी वजह मानी जा रही है। demo
मिली जानकारी अनुसार आशीष शर्मा पुत्र स्वरूप शर्मा आयु 28 वर्ष निवासी बीड़ बगेड़ा मंगलवार को जरूरी कार्य के चलते हमीरपुर गया हुआ था,काम समाप्ति के बाद घर वापसी कर रहा था,लेकिन अपने घर से 10 किलोमीटर पीछे भलेठ गांव में अपनी बाइक पर नियंत्रण खो जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया। रास्ते पर चल रहे एक वाहन चालक ने नरम दिली दिखा कर इंसानियत समझते हुए उसे घायल अवस्था में युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उधर घटना की जांच बारे में थाना प्रभारी श्याम लाल ने जानकारी देते हुए बताया अशीष कुमार शर्मा की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। प्रथम दृष्टि से यह तेज रफ्तारी का मामला लग रहा है। मृतक घर में इकलौता बेटा था, इसकी दो बहने शादीशुदा है।
Latest
- होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
- ठियोग पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद
- रोहड़ू में 40 कमरों का मकान जलकर राख, 7 परिवार बेघर…करोड़ों का नुकसान
- शर्मनाक : पालमपुर में सौतेले बाप की हैवानियत, अबोध बच्ची से दुराचार