वी कुमार/मंडी
मंडी जिला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम का गृह जिला है और यहां पर मुख्यमंत्री की चाहत है कि विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए और साथ ही शहर की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए। यह बात सदर से विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने भाजपा सदर मंडल के अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर कही। अनिल शर्मा ने मंडी में आयोजित दो दिवसीय सदर मंडल भाजपा के अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता की जिसमें सदर मंडल भाजपा और जिला भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सभी शक्ति केन्द्रो के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।
वहीं दूसरे दिन के अभ्यास वर्ग में छोटी काशी मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राम स्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। समापन मौके पर अनिल शर्मा ने कहा कि अभ्यास वर्ग में सभी के साथ चर्चा करके भाजपा को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश में कार्य करना शुरू कर दिया है।
इस दौरान सभी जगहों पर भाजपा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही जिन लोगों को सरकार की तरफ से लाभ मिला है उनके साथ भी भाजपा कार्यकर्ता समन्वय बनाऐंगे। ताकि जमीनी स्तर सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिले। साथ ही अनिल शर्मा ने कहा कि सदर में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। जिसमें मंडी शहर में पानी,पार्किंग आदि समस्याओं के निपटारे के बारे में भी प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस अभ्यास वर्ग में मोर्चा के आगामी कार्यक्रम “अपना बूथ सबसे मजबूत” केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप को डाउनलोड करवाया गया साथ ही ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेश सचिव पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष रणवीर सिह, मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर, जिला व सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य, भाजपा शक्ति केन्द्रों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।
Latest
- ठियोग पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद
- रोहड़ू में 40 कमरों का मकान जलकर राख, 7 परिवार बेघर…करोड़ों का नुकसान
- शर्मनाक : पालमपुर में सौतेले बाप की हैवानियत, अबोध बच्ची से दुराचार
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…