एमबीएम न्यूज़ / शिमला
छैला सड़क हादसे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के सगे छोटे भाई नित्यानंद की मौत भी हुई है। सनद रहे कि इस हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था,जबकि 11 घायल हुए थे। हादसा रात 8:00 बजे के आसपास हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग ले जाया गया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी ठियोग पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज खुद भी ठियोग रवाना हो गए थे। हादसे का शिकार टेंपो ट्रैवलर में 14 लोग कोटखाई की तरफ शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। ओएसडी डॉ मामराज पुंडीर ने शिक्षा मंत्री के छोटे भाई के निधन की पुष्टि की है।
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक