एमबीएम न्यूज़/शिमला
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठक एवं जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के प्रभारी सुशील ठाकुर ने प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के सभी पाच ब्लाक कांग्रेस सेवादल ईकाईयों को तुरन्त प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला प्रभारी सुशील ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस सेवादल ऊना की कार्यकारणी यथावत रहेगी।
उन्होने कहा कि शीघ्र ही जिला ऊना के सभी ब्लॉकों में नई कार्यकारणियॉं गठित की जाएगी, जिनमें संगठन तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा। भंग किए गए ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के लोगों में से भी जिन की कार्यशैली संगठन को मजबूत करने में सही होगी, उन्हें पुनः संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। नई कार्यकारणियों के गठन के लिए शीघ ही जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक एवं संगठन के वरिष्ठ लोगों तथा पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करके प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
जिला प्रभारी सुशील ठाकुर ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार नये प्रारुप के तहत संगठन ने बुनियादी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लिए पहले ही कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं, जिनके सफल क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल मतदान केन्द्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर कार्य कर रहा है।
Latest
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी
- लोकसभा चुनाव न लड़ने पर प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाई कमान के पाले में गेंद