एमबीएम न्यूज़/शिमला
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठक एवं जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के प्रभारी सुशील ठाकुर ने प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के सभी पाच ब्लाक कांग्रेस सेवादल ईकाईयों को तुरन्त प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला प्रभारी सुशील ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस सेवादल ऊना की कार्यकारणी यथावत रहेगी।
उन्होने कहा कि शीघ्र ही जिला ऊना के सभी ब्लॉकों में नई कार्यकारणियॉं गठित की जाएगी, जिनमें संगठन तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा। भंग किए गए ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के लोगों में से भी जिन की कार्यशैली संगठन को मजबूत करने में सही होगी, उन्हें पुनः संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। नई कार्यकारणियों के गठन के लिए शीघ ही जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक एवं संगठन के वरिष्ठ लोगों तथा पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करके प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
जिला प्रभारी सुशील ठाकुर ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार नये प्रारुप के तहत संगठन ने बुनियादी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लिए पहले ही कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं, जिनके सफल क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल मतदान केन्द्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर कार्य कर रहा है।
Latest
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
- MMC का रिजल्ट जारी, 57.14 % रहा पहले सेमेस्टर का परिणाम
- चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय संयोजकों के बीच हुई बैठक
- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना प्रमुख