रिकांगपिओ/जीता सिंह नेगी
ब्लास्टिंग के कारण बारी मात्रा में चट्टाने के गिरने से रविवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पूर्वनी झूला के पास कई घंटे अवरूद्ध रहा। इस दौरान अवरूद्ध मार्ग के दोनों ओर भारी संख्या में वाहनों की लम्बी कतारे देखी गई। इस दौरान अवरूद्ध स्थल के दूसरी और 108 एम्बुलेंस वाहन भी कई घंटे फंसी रही। वाहन में तडपती गर्भवती महिला को देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक तक पंहुचाई। जिसके बाद विधायक जगत सिहं नेगी के आदेश पर एसडीएम को सूचित करने के बाद एक अतिरिक्त एम्बुलेंस मंगवा कर महिला को अस्पताल पंहुचाया गया।
अवरूद्ध मार्ग के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों सहित पर्यटको के कई वाहन व सेब से लदे वाहन फंसे रहे। बताया जाता है कि बीते कई दिनों से पूर्वनी झूला के आस-पास एक निजी कम्पनी द्वारा सडक वाइडनिंग का कार्य किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कम्पनी द्वारा कंट्रोल ब्लास्ट न कर शक्तिशाली विस्फोटो का प्रयोग करने से ऊंची पहाडी टूट कर गिर रही है। जिसका सीधा खामियाजा राहगिरो को उठाना पड रहा है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे पहाडी क्षेत्रों में कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा ही काम किया जाना चाहिए, ताकि पहाडियों के एक साथ टूटने की घटनाए न हो। रविवार देर शाम करीब साढे चार बजे मार्ग बहाल हो पाया।
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक