एमबीएम न्यूज़/पावंटा साहिब
सिरमौर भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक अर्जुन कपूर ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। अर्जुन कपूर ने बताया कि प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला सिरमौर के पाँचो मण्डला अध्यक्षो से विचार विमर्श करने बाद कार्यकारणी का विस्तार किया है। सूरत ठुन्डू व राजेश शर्मा को जिला सह संयोजक बनाया गया है। विक्रम सिंह, पूर्ण चंद कौशल, दिप राम, सुधीर पुंडीर, ललीत शर्मा, अंकुर थापा, विशाल चौहान, कुनाल शर्मा, प्रताप जस्टा, रवीन्द्र ठाकुर को जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में लिया गया है।
पच्छाद से मयंक गोयक मण्डल सयोजक, ऋषब ठाकुर कमल राज को मण्डल सह सयोजक, नाहन से कृष्ण मण्डल सयोजक, धीरज गर्ग व राजीव चौधरी मण्डल सह सयोजक, रेणुका जी से विनय शर्मा मण्डल सयोजक, कपिल भारद्वाज व ओम प्रकाश मण्डल सयोजक, पावंटा साहिब से चरणजीत चौधरी मण्डल सयोजक, सजंय तोमर व अभिनाश झाबा मण्डल सह सयोजक और शिलाई से सतपाल मण्डल सयोजक व सुनील शर्मा व पंकज शर्मा को मण्डल सह सयोजक बनाया गया है। अर्जुन कपूर ने बताया कि सभी मण्डल संयोजक जल्द ही ग्राम केन्द्र स्तर पर आईटी विभाग का विस्तार करेंगे।