डॉ. राजेश शर्मा का कांग्रेस से निष्कासन रद्द ,पार्टी को करेंगे मजबूत
एमबीएम न्यूज़ / शिमला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. राजेश शर्मा के निष्कासन को रद्द कर दिया है। डॉ. राजेश शर्मा को विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया था। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निष्कासन को बहाल कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. राजेश शर्मा पहले की तरह ही पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे।

