एमबीएम न्यूज़/ऊना
चिंतपूर्णी के धर्मशाला महंता खास गांव में एक व्यक्ति के आग लगने के कारण झुलसने का मामला सामने आया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। मगर पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आग लगने से जले हुए व्यक्ति की हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि एडिशनल थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला महंता लोअर में रात सात बजे के करीब एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग लगने के समय घर के सदस्य भी मौजूद थे। व्यक्ति आग लगने से तड़पने लगा। जिस पर घर के सदस्यों व आस-पास घरों के लोगों ने बड़ी मुश्किल से व्यक्ति के शरीर पर लगी आग को बुझाया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पुलिस पहुंची। घर के सदस्यों व आग से झुलसे हुए व्यक्ति ने पुलिस को ब्यान दिया कि वे चूल्हे के पास रसोई में बैठा हुआ था। मिट्टी के तेल की केनी उठाने लगा जिसे उठाते हुए तेल उस पर गिर गया।
चूल्हे की आग उसके शरीर को लग गई। व्यक्ति को तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पीड़ित को टांडा रैफर कर दिया। पीड़ित व्यक्ति शादीशुदा है व दो लड़कियां एक लड़का है। वह मजदूरी का काम करता है। पीड़ित की पहचान मुलख राज (38) धर्मशाला महंता खास के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के व घर के सदस्यों के बयान कमलबद्ध किए हैं। आगामी छानबीन शुरू कर दी है।