एमबीएम न्यूज़ /शिमला
चौपाल से खद्दर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के रविवार शाम मन्चोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से मरने वालों की तादाद बढ़ कर दो हो गई है। हादसे के बाद गम्भीर रूप से घायल एक महिला ने दम तोड़ दिया था। वहीं एक अन्य गम्भीर यात्री की देर रात आईजीएमसी में मौत हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय विद्या दत्त के रूप में हुई है और वह खद्दर का रहने वाला था। विद्या दत्त राजधानी में विजीलेंस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। इस हादसे में खद्दर की रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका की भी मृत्यु हो गई। प्रियंका का पति 38 वर्षीय सुदेश और दो बच्चियों दो वर्षीय योहन्ना और तीन वर्षीय सान्वी भी बस में ही थीं और ये तीनों घायल हुए हैं। इस हादसे से मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है। इसके अलावा चालक, परिचालक व एक अन्य भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है और इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इनमें 39 वर्षीय परिचालक संजय कुमार निवासी पालमपुर, 38 वर्षीय चालक रविन्द्र निवासी पठानकोट और 22 वर्षीय अनिल निवासी पुलवाहल शामिल है।
घायल यात्री अनिल के बयान पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी अनुसार जिस जगह हादसा हुआ,वहां सड़क तंग और खस्ता हाल थी। पहाड़ी से ल्हासा भी गिरा हुआ था। संतुलन खोने के बाद बस सड़क से 70 फिट नीचे लुढ़ककर पेड़ों में फंस गई। इस वजह से बस गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई, वरना हादसा और भी भयाभय हो सकता था।
Latest
- गेहूं की कटाई को लेकर किसानों-मजदूरों के बीच हंगामा, मनमानी दिहाड़ी मांगने पर बिफरे किसान
- ऊना : 12.13 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू
- मंडी में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- सोलन : परवाणू में डायरिया के 37 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 450
- मंडी : महिला ने नहीं की थी आत्महत्या छत से गिरकर हुई थी मौत, सामने आई CCTV फुटेज