एमबीएम न्यूज़ /नाहन
डीएवीएन स्कूल ददाहू दो छात्रों आयुष शर्मा व अभिषेक ने राज्य स्तरीय बाल कांग्रेस में एंट्री पाई है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय बाल कांग्रेस के ग्रामीण वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट का खिताब आयुष व अभिषेक ने अपने नाम किया।
9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चंबा में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय बाल कांग्रेस में अभिषेक वा आयुष की जोड़ी सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने विद्यालयों के बच्चों व विज्ञान के समस्त अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।