एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सोहारी के दो सगे भाइयों के सिर से छत छीनने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में बारिश का कहर इस कदर बरपा है कि दोनों सगे भाइयों के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सोहारी के पिन्दिडी गांव के विजय कुमार व संजय कुमार के मकान को पहाड़ी में भूस्खलन होने से गिरने का खतरा सता रहा है।
आलम ऐसा है कि इन दोनों सगे भाइयों के जिस पहाड़ी पर मकान है वे पहाड़ी तीन दिनों तक क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गई है। भूस्खलन होने के कारण मकानों के साथ लगे डंगे गिर गए। पहाड़ी का मलबा मकान के बीच घुस गया है। बारिश के कारण भूस्खलन इतना जोर दार हुआ है कि आधे से ज्यादा पहाड़ी खिसक चुकी है। पहाड़ी खिसकने से मकान की नींव तक निकल आई है। जिससे अब दोनों भाइयों को अपने-अपने मकान के गिरने का खतरा सता है।
समस्या इतनी बड़ गई है कि यदि अब फिर से क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश भी होती है तो पहाड़ी में और भी भूस्खलन हो सकता है। जिसकी चपेट में कभी भी दोनों भाइयों के मकान आ सकते है। दोनो भाइयों ने सरकार व विभाग से मदद की गुहार लगाई है।