एमबीएम न्यूज़/ऊना
थाना अंब के तहत मनसोह टिक्करी में 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मनसोह टिक्करी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि राज कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
जानकारी के मुताबिक राज कुमार ने बुधवार सुबह अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन तुंरत उपचार के लिए अंब अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर गंभीर हालत में चिकित्सकों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में राज कुमार के उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक