शिमला (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार के 9 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पदों की मुख्य परीक्षा के लिए 30 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। 9 पदों के लिए आयोग को 23,526 आवेदन मिले थे। इसमें से 19,940 आवेदन सही पाए गए हैं। जबकि 3,586 आवेदन रद्द कर दिए गए थे।
प्रारंभिक लिखित परीक्षा को 23 नवंबर 2014 को आयोजित किया गया था। इसमें 11,444 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 25 व 26 फरवरी को किया गया। इसी के आधार पर 30 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
चयनित प्रत्याशियों में अनुक्रमांक 100684, 100845, 101413, 101504, 104708, 201546, 301331, 301376, 401802, 402177, 500630, 600530, 700860, 900068, 102791 104024 104923 300055 100466 102752 200810 401612 402284 500263 200180 400309 800437 301930 400477 800361 शामिल हैं। त्रुटि के लिए एमबीएम न्यूज नेटवर्क जिम्मेदार नहीं है।