हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश वन निगम ने 100 चरानियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। निगम का सोचना है कि इससे अवैध कटान की रोकथाम होगी। यह खुलासा निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने राज्य स्तर पर अधिकारियों की बैठक में लिया है।
पठानिया ने कहा कि नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पठानिया ने कहा कि निगम यह भी सुनिश्चित करेगा कि जंगलों में वन संपदा को सही तरीके से संरक्षित किया जा सके, ताकि इनका दवाओं के उत्पादन में सदुपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि जापान की मदद से प्रबंधन व ट्रेनिंग पर 10 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।