हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर ने टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में जेई (सिविल) व पीडब्ल्यूडी में जेई (इलैक्ट्रिकल) के चार-चार पदों हेतु भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं।
चयनित उम्मीदवारों में टीसीपी विभाग में बंटी (272264), विजय कुमार (273146), विजय कुमार (273147) व अनिल कुमार (273337) शामिल हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के चार पदों पर अभिषेक ठाकुर (302505), पंकज (302800), पंकज कुमार (302804) व मनोज कुमार (303856) की नियुक्ति हुई है। परिणामों की पूरी जानकारी बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है।