एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
उपमंडल भोरंज के गांव पलही से मेहर चंद पुत्र दुर्गा दास 6 जुलाई को घर से ड्यूटी के लिए निकला। लेकिन वह न ड्यूटी पँहुचा और न ही घर वापिस आया। जानकारी के अनुसार मेहर सिंह सरकाघाट में एचआरटीसी में बतौर चौकीदार कार्यरत था। रोज की तरह वह घर से ड्यूटी के लिये गया था। लेकिन वह ड्यूटी पर नही पहुंचा और न हो शाम को घर पहुंचा। जिस पर उनकी पुत्री डिंपल कुमारी ने भोरंज थाना में अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत भोरंज थाना में करवाई है।
मेहर चन्द की उम्र लगभग 50 वर्ष ओर हाइट 5 फुट है। वह लाठी के सहारे चलते हैं। उन्होंने सफेद कमीज व काली पेंट पहनी हुई है। उनके पास बैंक की कापी और एचआरटीसी का पहचानपत्र साथ है। लड़की ने बताया कि तीन दिन उनके मोबाइल पर घंटी जाती रही।
लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और अब फोन स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे सभी परिवार के लोग परेशान हैं। उधर पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
Latest
- नाहन : MBBS छात्र की मौत पर शोक, मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों की व्यवस्था…
- ATM बदलकर अज्ञात शातिर ने महिला के खाते से उड़ाए 78 हजार
- 100 दिन की हुई हिमाचल की सुक्खू सरकार, CM बोले…व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम
- HPSSC के कर्मचारियों को नही मिल रही सैलरी, OSD भी नहीं उठाते फोन….
- सत्तापक्ष के विधायकों के समय पर न पहुंचने पर विपक्ष ने किया सदन का बॉयकॉट