एमबीएम न्यूज/नाहन
हर वक्त चेहरे पर मुस्कुराहट रखने वाले अंजुमन इस्लामिया के महासचिव शेख सुलेमान अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार सुबह ह्रदयगति रुकने की वजह से उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि दिवंगत शेख सुलेमान शहर की नगर परिषद के पार्षद भी रह चुके थे। बड़ा चौक के रहने वाले शेख सुलेमान के निधन पर अंजुमन इस्लामिया ने आकस्मिक बैठक बुलाकर शोक प्रकट किया।
दिवंगत शेख सुलेमान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी याकूब बेग ने बताया कि संस्था के उत्थान में उनकी बड़ी भूमिका रही है। व्यापार मंडल सहित शहर की अनेक संस्थाओं से वो जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निधन से नगरवासियों को सदमा पहुंचा है। उनके मुताबिक आज शाम 6 बजे शेख सुलेमान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
दिवंगत शेख सुलेमान अपने पीछे दो विवाहित बेटों व एक विवाहित बेटी के अलावा पत्नी को छोड़ गए हैं। विशेष सभा में नसीम मोहम्मद दीदान, हाजी बुंदू खान, हाजी रसीद अहमद व लतीफ मोहम्मद आदि मौजूद थे।
Latest
- #Kullu : भालू ने भेड़ पालक पर हमला कर किया लहूलुहान, PGI रैफर
- नगर निगम मंडी में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 74 करोड 52 लाख 26 हजार
- घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
- ऊना : सूखे खैर कटान की आड़ में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 72 मौच्छे बरामद
- महीने भर में बन जाएगा बनखंडी चिड़ियाघर का ‘मास्टर लेआउट प्लान’