सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
शायद आप विश्वास न करें, लेकिन एक बुज़ुर्ग महिला के साथ चमत्कार हुआ है। विशेषज्ञों के इंकार के बावजूद अगर आंखों की रोशनी लौट आए तो इसे चमत्कार ही माना जाएगा।
दरअसल महिला ने मां नैना देवी से मन्नत मांगी थी कि अगर रोशनी लौट आई तो चांदी के नयन भेंट करेंगी। पीजीआई चंडीगढ़ के नेत्र विशेषज्ञों ने उषा को ऑपरेशन करने के लिए मना कर दिया था। रेडियोथैरिपी की सलाह दी गई। अब डॉक्टर भी हैरान हैं कि बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी इस उम्र में कैसे लौट आई है।
बुजुर्ग उषा आंखों की रोशनी चले जाने की वजह से काफी परेशान थी। ऑपरेशन की सूरत में दिमाग पर असर पडऩे की आशंका जताई गई थी। परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। पति महेंद्र पाल के साथ बच्चों ने मां नैना देवी पर अपनी आस्था रखी। मन्नत यह थी कि आंखों की रोशनी लौट आने की सूरत में परिवार सहित आएंगे। साथ ही चांदी के नयन अर्पित करेंगे।
हर साल मां नैना देवी के चरणों मेें अरबों रुपए का चढ़ावा चढ़ता है। मुराद पूरी होने पर मां के चरणों में श्रद्धालु अपने सामर्थ्य के मुताबिक चढ़ावा देते हैं।