एमबीएम न्यूज़ /शिमला
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को शिमला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शिमला की सदर थाना पुलिस ने आरोपी साहिल (21) को आज दोपहर बाद सोलन में गिरफ्तार किया। अभियुक्त पीड़िता का दूर का रिश्तेदार निकला।
दुराचार की शिकार 16 वर्षीय पीड़िता ने एक दिन पहले शिमला के मातृ-शिशु अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सदर थाने में मामले की शिकायत की। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी साहिल ने 10 माह पहले उसकी बेटी के साथ दुराचार किया था। इस पर पुलिस ने पॉस्को और आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया।
दरअसल आरोपी पीड़िता के जीजा का चेचेरा भाई था और उसका पीड़िता के घर आना जाना था। पीड़िता व अभियुक्त दोनों झारखंड के मूल निवासी हैं। पीड़िता का परिवार शिमला में मजदूरी करता है। पीड़िता को बीते कल पेट मे दर्द उठी और परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उनके होश तब उड़े, जब डॉक्टरों ने पीड़िता को गर्भवती बताया।
पीड़िता को मातृ-शिशु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मृत बालक को जन्म दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोलन से गिरफ्तार कर शिमला लाया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Latest
- साहब! भाखड़ा, कोलडैम, रेलवे लाइन ने उजाड़ा, शिमला-मटौर फाेरलेन निर्माण में सुनो पुकार…
- HAS अधिकारी जितेंद्र सांजटा संभालेंगे DC हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार
- कांगड़ा : अप्रैल में होगी BPL सूचियों की समीक्षा, DC ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- निरमंड : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत…दो घायल
- देश के अशांत राज्यों में रियल लाइफ के सिंघम है हिमाचल के 3 IPS लाल, पढ़िए खबर…